अपनी इज्जत बचाने के लिए महिला ने काट डाला पेनिस

भोपाल। एक युवक ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए उसका प्राइवेट पार्ट काट डला। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना उमरैया जिले के गोर्वादे गांव की है।

पुलिस ने बताया कि रात तीन बजे रामकरण प्रजापति नाम का शख्स दौड़ता हुआ थाने पहुंचा। वह खून से लथपथ था। उसने बताया कि उसपर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। जांच मे जो सच सामने आया उसमें कहानी बिल्कुल उल्टी ही निकली।

पुलिस को पता चला कि इस शख्स ने एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश की थी। खुद को बचाने के लिए महिला ने सब्जी काटने वाली चाकू से उसका पेनिस काट दिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी, महिला का रिश्तेदार ही है। उसने उसके पति को धोखे से घर के बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने उसके साथ रेप की कोशिश की। इसके साथ ही 11 फरवरी को भी ऐसे ही एक मामले में सिधी जिले में महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काटा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post