लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखा प्रहार किया है। वाजपेयी ने कहा है कि दलितों के नाम पर सियासत करने वाली मायावती केवल दलित वोटों की सौदागर हैं।
उन्होंने कहा कि रोहित वेमुला के नाम पर राजनीति की रोटी सेंकने वाली मायावती यूपी में दलितों की हो रही हत्याओं और दलित महिलाओं व किशोरियों के साथ हो रही बलात्कार व हत्या की घटनाओं पर चुप क्यों हैं?
जब मायवती की सरकार थी तो वह कितने दलित किशोरी से मिलने गई जिनके साथ रेप जैसी वारदात घटती रही। मुझे नहीं लगता कि उन्हें इन बातों का कोई मलाल है वह तो बस राजनीतिक रोटी सेंकना जानती है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इतनी नासमझ नहीं है, वह जानती है कि बसपा सुप्रीमो का जनता के प्रति प्यार बस एक दिखावा है। उनका दलित प्रेम महज नाटक है और केवल सत्ता की सीढ़ी है।
