मुजफ्फरनगर जिला जेल से 22 फोन, 30 सिम कार्ड और 500 ग्राम चरस जब्त की गई है। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि कैदियों द्वारा उगाही के लिए फोन किए जाने के बाद शिकायत मिलने के बाद छापेमारी की गई थी। सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी निखिल चंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिला अधिकारियों ने जेल परिसर से 22 फोन, 30 सिम कार्ड, 500 ग्राम चरस और एक चाकू जब्त किया।
बरामद किए गए सिम कार्डों की पुलिस जांच कर रही है जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर उगाही करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
Tags:
desh
