14 अप्रैल को रिलीज होगी बाहुबली-2


नई दिल्ली:  2015 की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के सीक्वल ‘बाहुबली 2’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अगर आपको भी ‘बाहुबली 2’ का इंताजर था तो दिल थाम के बैठिए। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। ये फिल्म अगले साल यानि 14 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ? साल 2015 का सबसे चर्चित प्रश्न बन गया था और इस फिल्म की रिलीज के साथ ही ये आखिरकार पता चल जाएगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

बाहुबली देखने के बाद हर किसी के दिल में यही सवाल अब तक है। पिछले साल से ही इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म के लिए बाहुबली का किरदार निभा रहे अभिनेता प्रभास ने अपना वजन 130 किलो कर लिया है। ‘अर्का मीडिया वर्कस’ के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में राणा डग्गुबाती, प्रभाष, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया भी हैं।

इस फिल्म को एस.एस. राजमौली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में खलबली मचा दी थी। फिल्म का पहला भाग बाहुबली 2015 में तेलुगू, तमिल, हिंदी और मलयालम में रिलीज हुआ था, जिसने 600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post