UP में कांग्रेस पहली बार सपा से कर सकती है गठबंधन,

Image result for congress and sp

लखनऊ. यूपी असेंबली इलेक्शन से पहले सपा-कांग्रेस में अलायंस हो सकता है। इस पर विचार के लिए राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्‍ली में यूपी के कांग्रेसी नेताओं की मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है कि अलायंस के बाद दोनों पार्टियां साथ इलेक्‍शन कैम्‍पेन शुरू कर सकती हैं।  कैम्‍पेन में अखिलेश और डिंपल यादव के साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि इस बार के चुनाव में प्रियंका काफी एक्टिव रहेंगी। ये पहला मौका होगा, जब 27 साल से यूपी की सत्‍ता से दूर कांग्रेस सपा के साथ चुना लड़ेगी। कांग्रेस की रैलियों के लिए स्ट्रैटजी प्रशांत तैयार करेंगे...
- कांग्रेस नेताओं का मानना है कि यूपी में सपा से अलायंस का फायदा हो सकता है। यूपी में कांग्रेस की रैलियों की स्‍ट्रैटजी प्रशांत किशोर ही तैयार करेंगे।
- सीनियर जर्नलिस्‍ट योगेश श्रीवास्‍तव का कहना है कि यूपी में कांग्रेस हमेशा गठबंधन के जरिए सत्‍ता में रही है। कांग्रेस का बसपा से ऐसे ही गठबंधन हुआ था। हालांकि, ये पहला मौका होगा, जब कांग्रेस का सपा से गठबंधन होगा।
- माना जा रहा है कि असली जंग बीजेपी और बसपा के बीच ही होनी है। और सपा के लिए अलायंस जरूरी जबकि कांग्रेस के लिए ये मजबूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post