यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं होली बाद होंगी। विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम बुधवार को जारी होने के बाद बोर्ड ने भी परीक्षा तिथियों पर मंथन शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार 11 मार्च को यूपी चुनाव के रिजल्ट घोषित होंगे। 12 मार्च को होलिका दहन व 13-14 को होली खेली जाएगी। अगले सप्ताह बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बीते दिनों पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान किया है। 4 फरवरी से चुनाव शुरू होंगे और 8 मार्च को खत्म हो जाएंगे। 11 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। यूपी में सात चरण में चुनाव होंगे। 11 फरवरी को पहली वोटिंग होगी।
Tags:
uttar pradesh