लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में भी 100 उम्मीदवारों के नाम हैं. बीएसपी ने कल भी पश्चिमी यूपी के 100 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. यानि अब कुल 403 में से बीएसपी 200 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है.
आज जिन जिलों के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं वो लखनऊ, रामपुर, अमरोहा, इटावा, मैनपुरी, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, औरया, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव हैं. बीएसपी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट कल जारी करेगी.
Tags:
uttar pradesh