समाजवादी पार्टी में सुलह की कोशिशें तेज, अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव

Live: समाजवादी पार्टी में सुलह की कोशिशें तेज, अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में जारी कलह थमने का नाम नहीं ले रही.आज शिवपाल यादव अखिलेश यादव से मिलने  मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. जल्द ही दोनों मुलायम सिंह यादव से मिलने जाएंगे.

इससे पहले देर रात तक मुलायम सिंह यादव के घर बैठक चलती रही. शिवपाल और अमर सिंह की मौजूदगी में घंटों चली बैठक में भी सुलह का कोई फॉर्मुला तय नहीं हो सका. इधर, आज़म खान भी लगातार दोनों गुटों के बीच सुलह की कोशिश में जुटे हैं. गुरुवार को अखिलेश से बातचीत के बाद आज़म ने कहा कि अखिलेश का रुख पॉजिटिव है, उम्मीद है उन्हें उनकी कोशिशों में कामयाबी मिलेगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post