दक्षिण एशिया के महान अभिनेता और पद्मश्री ओमपुरी का शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 66 साल के थे. ओमपुरी न सिर्फ बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलिवुड फिल्मों में भी अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे. उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री की उपाधि दी गई और उन्होंने 'आरोहण' और 'अर्धसत्य' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था.
ओमपुरी : उनकी चर्चित फिल्मों पर एक नज़र
फिल्मकार अशोक पंडित ने ट्विटर पर अपने करीबी मित्र ओमपुरी के निधन की जानकारी साझा की है.
Sad & shocked to know that versatile actor Om Puri jee has expired due to heart attack early morning today. #RIP.— Ashoke Pandit (@ashokepandit) January 6, 2017
प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी ओमपुरी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.
The Prime Minister condoles the passing away of actor Om Puri & recalls his long career in theatre & films.— PMO India (@PMOIndia) January 6, 2017
फिल्मकार करण जौहर ने भी ओमपुरी के निधन पर दुख जताया है.
Solid actor....Solid filmography....immense talent.... #RIPOmPuri ....cinema has truly lost a brilliant artist....— Karan Johar (@karanjohar) January 6, 2017
ओमपुरी के करीबी दोस्त और उनके साथ कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा कि ' मैं उन्हें 43 सालों से जानता था. मेरे लिए वह हमेशा ही एक महान अभिनेता और एक उदार व्यक्तित्व रहेंगे. दुनिया को उन्हें ऐसे ही याद रखना चाहिए.'
I have known #OmPuri for d last 43yrs. For me he’ll always b a great actor, a kind & generous man. And that is how world shud remember him.— Anupam Kher (@AnupamPkher) January 6, 2017
Seeing him lying on his bed looking so calm can’t believe that one of our greatest actors #OmPuri is no more. Deeply saddened & shocked.— Anupam Kher (@AnupamPkher) January 6, 2017
शबाना आज़मी, कमल हासन, अक्षय कुमार समेत सिनेमा की तमाम हस्तियां ओमपुरी को याद कर रही हैं.
So long Omji. Prided myself on being his friend peer & admirer. Who dare say my Om Puri is no more ? He lives through his work.— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) January 6, 2017
Om Puri! You have left us all too early.. i am so so sorry..The fun the laughter the arguments so vividly etched in my mind..Will miss you— Azmi Shabana (@AzmiShabana) January 6, 2017
Sad to hear about the passing away of the very talented Om Puri, my co-actor in many films...heartfelt condolences to the family. #RIP— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 6, 2017
जाने भी दो यारों, अर्थसत्य, आक्रोश और पार जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले ओमपुरी को भारतीय सिनेमा के दर्शकों द्वारा भुला पाना नामुमकिन होगा.
Tags:
bollywood