योगी आदित्य का बयान कहा पिता और पुत्र का विवाद राजनीतिक नौटंकी


VIDEO: योगी ने कहा, पिता और पुत्र का विवाद राजनीतिक नौटंकी

सांसद व भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्य नाथ ने सपा में चल रहे पारिवारिक विवाद पर करारा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बाप-बेटे के विवाद में पूरा उत्तर प्रदेश तबाह हो रहा है। यह विवाद राजनीतिक नौटंकी है। यह एक नूराकुश्ती है। पारिवारिक विवाद ने 25 करोड़ की आबादी को परेशान कर दिया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश की तबाही के कारण हैं।
गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में बहराइच पहुंचे योगी आदित्य नाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए सपा व बसपा पर हमला किया। सपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए पारिवारिक विवाद खड़ा कराया गया है। जिससे मूलभूत समस्याओं से जनता का ध्यान हट जाय।
बसपा पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि भाजपा पैसा लेकर टिकट नहीं देती है, लेकिन बसपा को पैसा ही दिखाई देता है। जिसकी सोच जैसी होगी, वह वही तो बोलेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कि भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा किसी परिवार, किसी वंश व जाति विरोध की पार्टी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। समय आने पर प्रत्याशी बता दिया जाएगा। जनता को भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो तिहाई बहुमत से उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार बनाएगी।
चुनाव के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की मांग
उत्तर प्रदेश की मशीनरी से निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद किया जाना उचित नहीं होगा। चुनाव आयोग ने पैरामिलिट्री फोर्स की मांग की है। पैरामिलिट्री लगेगी और उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post