महिलाओं ने बसों के संचालन को लेकर बस अड्डे पर किया प्रदर्शन

अमेठी लाइव-ख़बर वही जो सच है..

अमेठी के स्थानीय बस स्टेशन पर बसों को सही संचालन न होने से नाराज जनकल्याण समिति की महिलाओं ने आज   प्रदर्शन किया | महिलाओं का आरोप है कि बसों के परिचालक और चालक की मनमानी के कारण यात्री प्रतिदिन परेशान हो रहे है। आरोप है कि सुलतानपुर से गौरीगंज और सुलतानपुर से अमेठी चलने वाली बसों को सुलतानपुर से चलने के बाद अमहट में रोक दिया जाता है। वहा पर आधा घटा बसों को जबरन खड़ा किया जाता है। निजी वाहनों के निकलने के बाद ही बसों को आगे बढ़ाया जाता है। महिलाओं ने बताया बस संचालक निजी वाहनों से मिले हुए रहते है। इसलिए उनको प्रोत्साहित करने के लिए बसों को खड़ा कर दिया जाता है। जब कि अमहट में कोई बस स्टैंड नहीं है। महिलाओं ने रीता सिंह की अगुवाई में एआरएम को ज्ञापन सौंपा।

Post a Comment

Previous Post Next Post