विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। उसी कड़ी में मंगलवार को आबकारी विभाग व थाना बाजारशुकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम जहर अली का पुरवा, किशनी, पूरे नेवाजी का पुरवा, पूरे अमेठियन का पुरवा में दबिश दे कर मौके पर लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा लगभग तीन कुंतल लहन नष्ट कराया। मामले में पांच लोगों को भी मौके से पकड़ा गया है। जिनके विरूद्ध अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किये गए। टीम में आबकारी निरीक्षक ओपी मिश्रा, एसओ मो. हामिद, आबकारी सिपाही सर्वश्री, रंजीत, संजीव, मो. हमजा, भूपेंद्र पाडे, अशोक तथा वृजेश वर्मा आदि लोग शामिल रहे।
Tags:
amethi