आग लगने से दो घर जले -सुलतानपुर

अलाव की ¨चगारी से दो घर जले, मवेशी झुलसे

कैमासपुर गांव निवासी अर¨वद चौबे के छप्पर में सोमवार की रात करीब नौ बजे परिवारीजन अलाव जलाकर ताप रहे थे। अलाव से उठी ¨चगारी से छप्पर में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसी रामसजीवन का कच्चा मकान व पशुशाला भी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक करीब दो लाख रुपये की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। अग्निकांड में पशुशाला में बंधी एक गाय व बछिया भी झुलस गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post