भाजपा ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने मायावती पर धर्म व जाति के आधार पर वोट मांगने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर मायावती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
भाजपा का कहना है कि मायावती ने 3 जनवरी को की गई प्रेस कांफ्रेंस कर जाति व धर्म के आधार पर प्रत्याशियों को टिकट देने की घोषणा की। जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होने के साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन है। अत: उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से अनुसूचित जातियों को 85, दलितों को 87, मुस्लिमों को 97, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों को 106, ब्रह्रमणों को 66, क्षत्रियों को 36 और 11 सीटें क्षत्रिय, वैश्य और कायस्थ समुदायों को देने की घोषणा की थी।
बसपा ने अब तक 401 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

Tags:
uttar pradesh