देश में नोटबंदी के दौरान खुले 2 करोड़ खाते, जमा हुए 3 लाख करोड़

Image result for bank account 

नोटबंदी के 40 दिन बाद पूरे देश में सरकार द्वारा कोई विशेष प्रयास न किए जाने के बावजूद 2 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए, जिनमें 3 लाख करोड़ रुपये जमा हुआ। फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट (एफआईयू) के द्वारा जारी किए गए डाटा में यह बात सामने आई है।   
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 15 नवंबर से लेकर के 25 दिसंबर के बीच 3 लाख करोड़ रुपये केवल चेक और ड्राफ्ट से जमा किया गया। इसके अलावा 50 हजार करोड़ रुपये कैश जमा किए गए। इस दौरान 2.10 करोड़ नए खाते खोले गए। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एफआईयू की तरफ से मिले डाटा को सरकार के साथ शेयर किया गया है, ताकि सरकार नोटबंदी के बाद हुए प्रभावों का विश्लेशण कर सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post