मोदी ने की नीतीश की तारीफ,कहा नितीश ने शराबबंदी से पीढ़ियों को बचाया




प्रकाशपर्व में पटना के गांधी मैदान में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी के फैसले की तरीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम ने पीढि़यों को बचाने का काम किया है। अन्य राज्यों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इससे पहले मोदी ने गुरुवार को गांधी मैदान में बने अस्थायी गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब का दर्शन किया। इससे पहले एयरपोर्ट से होकर वे गांधी मैदान पहुंचे।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वहां मौजूद सभी लोगों का पंजाबी वाणी में सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केवल हिन्दुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को इस बात का एहसास हो कि गुरु गोविंद सिंह जी जैसी दिव्य आत्मा का जन्म हुआ जिसने मानवता को इतनी बड़ी प्रेरणा दी, इसके लिए भारत सरकार ने विशेष प्रयास किया है।
पीएम मोदी ने बिरहार सीएम नीतीश की तारीफ की। उन्होंने कहा, नीतीश जी ने जिस मेहनत के साथ स्वयं गांधी मैदान आकर हर चीज की बारीकी से चिंता करके इतने बड़े भव्य समारोह का आयोजन किया उसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं।
गुरु गोविंद सिंह जी त्याग और बलिदान का प्रतीक हैं। उन्होंने मानवता के लिए इतना कुछ किया, दुनिया को पता चलना चाहिए कि गुरु गोविंद सिंह जी ने कितने लोगों को प्रेरित किया। गुरु गोविंद सिंह जो जब इतिहासकार याद करते हैं तो उनकी वीरता को ही याद करते हैं लेकिन वीरता के साथ-साथ उनकी धीरता भी अभूतपूर्व थी। उन्होंने समाज को एकता के सूत्र में बांधा रखा।
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, समाज परिवर्तन बहुत ही कठिन काम होता है, उसको हाथ लगाना भी मुश्किल काम होता है। लेकिन उन्होंने नशा मुक्ति और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए जो बीड़ा उठाया है, उसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं।
मुझे विश्वास है कि नीतीश कुमार अपने इस प्रयास में कामयाब होंगे। मेरी अपील है कि केवल राजनीतिक पार्टियां ही नहीं बल्कि हर कोई अपना योगदान देने के लिए आगे आए।
वहीं बता दें कि मंच से बोलते हुए नीतीश कुमार ने गुरु गोविंद सिंह के व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं को धन्यवाद दिया। नीतीश अपने संबोधन में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जिक्र करना नहीं भूले। नीतीश कुमार ने बापू के चंपारण यात्रा के 100 साल पूरे होने के मौके पर अपने शराबबंदी से जुड़े फैसले की तारीफ की। नीतीश यह बताना नहीं भूले कि जब मोदी गुजरात के सीएम थे, तभी उन्होंने शराबबंदी का कानून अपने राज्य में लागू कर दिया था।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post