किसानों के बैंक कर्ज माफ किये जाए -जनकल्याण समित



अमेठी :सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जनकल्याण समित की महिलाओं ने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में पैसा आया है। जबकि किसानों को नोटबंदी की बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। नोटबंदी के चलते किसान न तो अपने फसल का उचित मूल्य पा रहे है और न ही ठीक से खेती किसानी ही हो पा रही है। जनकल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने कहा कि सबका किसान क्रेडिट कार्ड से लिया गया कर्ज माफ होना चाहिए। जब उद्योग पतियों का कर्ज माफ किया जा सकता है। तो किसानों का क्यों नहीं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post