फायरिंग में बाल बाल बचा व्यापारी-अमेठी

भादर गाव निवासी विजय प्रताप सिंह शहर के अंतू रोड पर एक दुकान खोल रखी है। उनका का आरोप है कि वह रविवार देर शाम शहर के सगरा तिराहे पर बाजार गया था। बाजार से वापस लौटते समय तिराहे पर कुछ लोग एक कार से आया और उनपर पर तमंचे से फायरिंग  करना शुरू कर दिया। हालांकि आस-पास के दुकानदार के मदद के लिए दौड़ने पर हमलावर मौके पर फरार हो गए। हमले में वह बाल-बाल बच गए। 


दैनिक जागरण में छपी ख़बर के अनुसार घटना के बाद वह व्यापारी को लेकर कोतवाली आये। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। विजय का आरोप है कि घटना जिस स्थान पर हुई वहा पर तीन तीन कैमरे लगे हुए हैं। सुबह भी कोतवाली आया, लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। अगर मामला दर्ज नहीं हुआ तो पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक रमाकात प्रजापति ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post