मैनपुरी :नमस्ते न करने से नाराज दबंगों ने दलित से घर में घुसकर मारपीट की। महिलाओं से दुव्र्यवहार करते हुए झोपड़ी में आग लगा दी। कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जागरण की वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार थाना बेवर के गांव दौलतपुर निवासी हरिओम कठेरिया ने बताया कि शनिवार शाम घर के बाहर बैठा था, तभी गांव के छोटेलाल ठाकुर निकले। उनसे नमस्ते नहीं की तो नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। हरिओम व उसके परिजनों ने विरोध किया तो धमकी देकर चला गया। शाम सात बजे छोटेलाल अपने साथियों के साथ हरिओम के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। हमले में हरिओम और उसका भाई श्याम सुंदर घायल हो गए। परिवार की महिलाओं ने हमलावरों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

दहशत फैलाने के लिए दबंग ने फायरिंग भी की और हरिओम की झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस को मौके पर कारतूस का एक खोखा मिला है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राव ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।