बिहार नाव हादसे में मृतकों की संख्या 25 हुई

पटना नाव हादसा: मरने वालों की संख्या 24 हुई, बड़ा सवाल- जिम्मेदार कौन? 

पटना :पटना के गांधी घाट के पास गंगा में शनिवार शाम दो नावें एक साथ डूब गईं। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई, अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी भी शवों के निकाले जाने का सिलसिला जारी है। नावों पर 100 से अधिक लोग सवार थे। रातभर राहत और बचाव कार्य जारी रहा, आज सुबह भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात है।
आज सुबह सात बजे जो टूटी हुई नाव डूब गई थी और जिसमें सवार सभी लोगों के डूबने की आशंका थी, उसे एसडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया है। उसके साथ ही तीन व्यक्तियों का शव भी निकाला गया है, जिसमें एर बारह साल की बच्ची का शव भी मिला है, इस तरह मृतकों की संख्या अबतक 25 हो गई है।
#WATCH: Dramatic visuals of #BiharBoatTragedy; 21 bodies recovered so far (Source: Amateur video) pic.twitter.com/utiOE2SS17
— ANI (@ANI_news) January 15, 2017

पीएमसीएच में मृतकों की तस्वीरें जारी कर दी गई हैं, जिसमें अपने परिचित को ढूंढने लोग पथरायी आंखों से भीड़ में शामिल होकर तस्वीर की एक झलक पाने को बेताब हैं।
 
प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये
पीएम मोदी ने भी घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की राशि की घोषणा की है और इसके साथ ही गंभीर रुप से घायलों के लिए पचास-पचास हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है।
Bihar boat tragedy: PM announces ex-gratia from PMNRF of Rs 2 lakh for next of kin of those deceased & Rs.50,000 for those seriously injured
— ANI (@ANI_news) January 15, 2017



Post a Comment

Previous Post Next Post