नाले में अज्ञात युवक का शव मिला- अमेठी



जगदीशपुर:थानाक्षेत्र के बड़ागाव के पास नाला में नग्न अवस्था में अज्ञात युवक की शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार उक्त युवक को कोई ट्रक ड्राइवर गांव के पास पांच दिन पूर्व छोड़ गया था। जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजकुमार यादव का कहना है कि शव को अंत्य परीक्षण के लिए सुलतानपुर भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post