| file photo |
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी एक्सपायरी मेडिसिन हैं। भाजपा में उनके शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनका डेट खत्म हो गया है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। एन डी तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे |
लालू ने जदयू को यूपी चुनाव महागठबंधन के शामिल होकर चुनाव लड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल होने के लिए जदयू से बात करेंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि यूपी में राजद चुनाव नहीं लड़ेगी लेकिन मैं चुनाव प्रचार करूंगा। इससे पहले लालू प्रसाद अखिलेश और कांग्रेस को एक साथ चुनाव लड़ने की वकालत कर चुके हैं।