बस-ट्रक की टक्कर में 22 बच्चों की मौत

msid-56659563,width-400,resizemode-4,etahaccident1

यूपी के एटा में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 22 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 40 बच्चे बच्चे घायल हो गए हैं। यह हादसा एटा के अलीगंज रोड पर हुआ जब बच्चे स्कूल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। बस में तकरीबन 50-60 बच्चे सवार थे,
एसडीएम मोहन सिंह के मुताबिक सरकारी अस्पताल में 20-25 बच्चे भर्ती हैं, 15 बच्चे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में जबकि तीन बच्चों को उनके अभिभावक इलाज के लिए अपने साथ किसी दूसरे अस्पताल ले गए हैं। कुछ घायलों को आगरा और अलीगढ़ भेजा जा रहा है |
प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद ने हादसे को लेकर किया ट्वीट कर दुख जताया है और हादसे के दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post