
अमेठी-महोना कांड के खुलासे में लगी टीम से जुडे सूत्रों की माने तो जमालुद्दीन से उसका एक करीबी रिश्तेदार जो गडौली डीह गांव का रहने वाला है। उसकी छवि भी अपराधिक बताई जाती है। उसने जमालुद्दीन से पिछले एक दशक में हजारों में 12 लाख से अधिक की रकम दबाव बना कर वसूली है और घटना के पहले तक लगातार जमालुद्दीन पर दबाव बनाता रहा। आखिर ऐसा कौन सा राज था जिसके एवज में जमालुद्दीन उसके दबाव में था, पुलिस इस सच को तलाशने में जुटी हुई है।
जागरण में छपी रिपोर्ट के अनुसार जमालुद्दीन के बच्चे भी इस बात की तस्दीक करते हैं। दस वर्षीय जमालुद्दीन का बेटा अमन कहता है जब वह आता था तो अब्बा हम लोगों को दुकान से बाहर भेज देते थे। क्या बात होती थी? हमें पता नहीं चलती थी। पुलिस को शनिवार को दुकान व घर में जांच के दौरान यह अहम कड़ी मिली है।
"जमालुद्दीन को आखिर किस बात पर प्रताड़ित किया जा रहा था। इसकी वजह की तलाश की जा रही है। मोटी रकम वसूलने की बात सामने आई है। हम खुलासे के करीब है। जल्द सामूहिक नर संहार घटना का सच सबके सामने होगा।" - संतोष कुमार सिंह, एसपी, अमेठी
Tags:
amethi