ये देशबेरोजगारों को 90 हजार रु हर महीने देते हैं ..

बेरोजगारों के लिए बेस्ट हैं ये देश, 90 हजार रु तक मिलते हैं हर महीने

भारत में बेरोजगारों को काफी उपेक्षा की नजरों से देखा जाता है, लेकिन दुनिया में कई देश ऐसे भी जहां बेरोजगारों की मौज है। वहां की सरकार इन बेरोजगारों को हर महीने निश्चित रकम देती है, ताकि वे अच्छे से अपना जीवन जी सकें। सबसे पहले बात फिनलैंड की करते हैं, यहां पर बेरोजगारों को सरकार हर महीने चालीस हजार रुपए (587 डॉलर) देती है। हालांकि सरकार ने यह प्रयोग दो साल के लिए किया। बता दें कि फिनलैंड अकेला देश नहीं है जो कि बेरोजगारों पर मेहरबान है, कई और भी ऐसे देश हैं जो कि बेरोजगारों को घर बैठे पैसा देते हैं। 

इटली की बात करें तो यहां बेरोजगारों की घर बैठे ही जमकर कमाई हो जाती है। यहां की सरकार इन्हें इतना पैसा देती है कि आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, इनके खाते में हर महीने 90 हजार रुपए (1180) रुपए आते हैं। इस देश में 12.9 फीसदी लोग बेरोजगार हैं। 

आयरलैंड में भी ऐसा ही नियम है, यहां भी बेरोजगारों को हर महीने 188 यूरो, यानी 14 हजार रुपए मिलते हैं। हालांकि यहां भत्ता पाने के लिए आपकी उम्र 66 साल से कम होनी चाहिए। दूसरी तरफ स्विट्जरलैंड में भी ऐसा ही प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसके तहत बेरोजगारों को हर महीने तीस हजार रुपए देने की बात कही थी। ऐसे में एक बेरोजगार पर सरकार हर साल 1.65 लाख रुपए खर्च करती। हालांकि इस प्रस्ताव को पास कराने के लिए जनमत संग्रह कराया गया, जिसमें 78 फीसदी लोगों ने इसे नकार दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post