किरण बेदी 2018 में उप राज्यपाल का पद छोड़ देंगी

Image result for kiran bedi

पुडुचेरी| किरण बेदी मई 2018 में पुडुचेरी के उप राज्यपाल (एलजी) का पद छोड़ देंगी। उन्होंने सत्ताधारी कांग्रेस सरकार और खुद के बीच बढ़ते मतभेदों की खबरों के बीच शनिवार को यह घोषणा की। उनके अनुसार अगले साल मई में उनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके बाद वह पद त्याग देंगी।
उन्होंने प्रेट्र से हुई बातचीत में कहा, 'मैं यहां सिर्फ एक कार्यकाल के लिए हूं। मुझे 29 मई, 2018 को उप राज्यपाल बने दो साल हो जाएंगे और उस दिन मैं पद त्याग दूंगी।'

किरण बेदी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ही कांग्रेस के विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर उनकी शिकायत की थी। किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के उस आदेश को रद कर दिया था, जिसमें अधिकारियों को शासकीय बातचीत के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया था। पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी ने 29 मई, 2016 को पुडुचेरी के उप राज्यपाल पद की शपथ ली थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post