फ्री कॉलिंग के बाद अब जियो लाया मुफ्त ब्रॉडबैंड सेवा, 100mbps तक की मिलेगी स्पीड

jio broadband मुफ्त कॉलिंग के बाद अब जियो लाया मुफ्त ब्रॉडबैंड सेवा, 100mbps तक की मिलेगी स्पीड 

अभी रिलायंस जियो की मुफ्त कॉलिंग की सेवा खत्म भी नहीं हुई है और कंपनी ने एक और शानदार सेवा शुरू कर दी है। कंपनी ने मुंबई में फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) सेवा शुरू की है, जिसके तहत इंटरनेट ब्रॉडबैंड की सुविधा शुरू की गई है। कंपनी की इस सेवा के तहत 100 एमबीपीएस की स्पीड मुहैया कराई जाएगी। शुरुआती तीन महीनों में रिलायंस जियो की यह सेवा बिल्कुल मुफ्त मुहैया कराई जाएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर कोई ग्राहक रिलायंस जियो का एफटीटीएच कनेक्शन लेता है तो उसे शुरुआती तीन महीने तक इंटरनेट डेटा का कोई पैसा नहीं देना होगा।

Image result for jio 


रिलायंस जियो ने एफटीटीएच सेवा के लिए फाइबर केबल बिछाने का काम पिछले साल नवंबर में ही शुरू कर दिया था। मुंबई में कई बिल्डिंग में केबल लगा भी दी गई है और लोग इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। शुरुआती समय में कंपनी द्वारा मुफ्त सुविधा दी जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में विरोधी कंपनियों से टक्कर लेने में आसानी होगी। दिल्ली, चेन्नई और पुणे भी इस सेवा के शुरुआती चरण में शामिल किए गए हैं। इन शहरों में भी इस सेवा को मुहैया कराने पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। रिलायंस जियो के प्लान के तहत ग्राहकों को 1 जीबीपीएस तक की स्पीड दी जाएगी।

Image result for jio 


आपको बता दें कि रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा की वजह से अन्य टेलिकॉम कंपनियों का काफी नुकसान हो रहा है। शुरुआत में कंपनी ने 31 दिसंबर तक मुफ्त ऑफर दिया था और बाद में उसे बढ़ाते हुए 31 मार्च तक कर दिया गया है। ऐसे में ब्रॉडबैंड की मुफ्त सेवा के जरिए भी रिलासंय जियो को काफी अधिक मात्रा में यूजर्स मिलने की संभावना है, जिससे ब्रॉडबैंड सेवा दे रहे अन्य ऑपरेटर्स के सामने जियो एक चुनौती के रूप में सामने आ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post