टाइम्स ऑफ माल्टा की खबर के अनुसार, दोनों अपहरणकर्ता खुद को गद्दाफी समर्थक बता रहे हैं। एक अपहरणकर्ता के पास हैंड ग्रेनेड है और इसी से डराकर उन्होंने एयरबस ए320 विमान को हाईजैक किया। माल्टा के प्रधानमंत्री जॉसेफ मस्कट ने लीबियन पीएम फैज-अल-सेराज से भी बातचीत की है। वहीँ सुरक्षा एजेंसियों के स्थानीय अधिकारी अपहरणकर्ताओं से बातचीत कर लोगों को छुड़ाने का प्रयास में लगे हुए हैं। बातचीत के दौरान अधिकारियों को काफी हद तक सफलता भी मिली है। माल्टा के प्रधानमंत्री जॉसेफ मस्कट के ट्वीट के मुताबिक, अभी तक कुल 111 यात्रियों में 65 लोगों को छुड़ा लिया गया है।
विमान
दक्षिण-पश्चिम लीबिया में सेभा से त्रिपोली जा रहा था। इस दूरी को पूरी करने में करीब दो घंटे का समय लगता है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि जबरन यहां विमान उतारा गया क्योंकि अपहरणकर्ताओं उसे उड़ाने की धमकी दी थी।

यात्रियों को छोड़ने पर राजी
अपहरणकर्ताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगें मान ली जाती हैं तो वे 111 यात्रियों को छोड़ देंगे। हालांकि उनकी मांगें क्या है, अभी तक पता नहीं चल सका है। अपहरणकर्ताओं ने सात क्रू सदस्यों को छोड़ने से मना कर दिया है।

सुरक्षाकर्मियों ने घेरा
विमान के हाईजैक की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल एयरपोर्ट पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने विमान को चारों ओर से घेर रखा है। माल्टा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों को या तो रद्द कर दिया है या फिर डायवर्ट कर दिया गया है।

कौन हैं गद्दाफी
मुअम्मर गद्दाफी लीबिया के तानाशाह थे। उन्हें 2011 में उनके पद से हटा दिया था। इसके बाद से उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा होती रहती है। देश के अलग-अलग हिस्सों पर अलग-अलग गुटों का कब्जा है।

कहां है माल्टा
माल्टा यूरोप का एक छोटा सा देश है जो लीबिया की उत्तरी सीमा से करीब 500 किलोमीटर दूर है। इस देश को ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है।

118 सदस्य सवार
111 यात्री
82 पुरुष
28 महिला यात्री
01 नवजात बच्चा
07 सदस्य चालक दल
111 यात्री
82 पुरुष
28 महिला यात्री
01 नवजात बच्चा
07 सदस्य चालक दल
Tags:
world