किसान नेता की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंक दी पुलिस की जीप -सुलतानपुर



सुलतानपुर। सड़क दुर्घटना में किसान नेता की मौत से आक्रोशित लोगों ने एक रोडवेज की बस के साथ पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया और सड़क पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया।




सुलतानपुर में कादीपुर-सुलतानपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में जुग्गीलाल यादव निवासी शाहपुर लपटा मोतिगरपुर की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान वहां पर लोग काफी आक्रोश में आ गए। इन लोगों ने सड़क पर जाम लगाने के साथ ही रोडवेज की एक बस और पुलिस की जीप को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आक्रोश देखकर स्थानीय पुलिस मौके से भाग निकली। इस दुर्घटना में नन्हे वर्मा निवासी बिसुनपुर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post