
गौरीगंज :गुरुवार को फैजाबाद के खाद्य उपयुक्त एसके सिंह ने जिले का दौरा किया। उन्होंने ने जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव व अन्य विभाग के लोगो के साथ बैठक कर राशन कार्ड वितरण की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने गौरीगंज ब्लाक के गांव सरांय बरबंड़, जामों के परशुराम पुर, बहादुरपुर के किसुनपुर व सिंहपुर ब्लाक के गांव रतवलिया का निरीक्षण किया। राशन कार्ड के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। गांव वालों ने बताया कि कार्ड सभी लाभार्थियों को मिल गया है। इसमे किसी प्रकार की गड़बडी नहीं हो सकी। उपायुक्त ने अन्य ब्लाकों में राशन कार्ड का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ कराने का आदेश दिया है। कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दिया है।
Tags:
amethi