जिले के चार केंद्रों पर अभ्यर्थी देगें टीईटी की परीक्षा-अमेठी

Image result for परीक्षा


अमेठी : शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर अमेठी जिले के सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली  गई है।
जिले के जामों में स्थित उमारमण इंटर कालेज, अमेठी के राजकीय बालिका इंटर कालेज, आरआरपीजी कालेज व मुसाफिरखाना के एएच इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनो पालियों में कुल 4202 अभ्यर्थी टीईटी की परीक्षा में सम्मिलित होगें। वही परीक्षा के प्रथम पाली  में चार मजिस्ट्रेट व दूसरी पाली में प्रधानाचार्यों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। केंद्र से 100 मीटर के दूरी पर दुकाने बंद रहने के निर्देश दिए गए है |

Post a Comment

Previous Post Next Post