दो प्रधान समेत 26 और हुए नामजद-वतिया काड(तिलोई )

Amethi Live


तिलोई : शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के वतिया गांव में गत शुक्रवार को राशन वितरण को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान समर्थकों में हुए बवाल मामले में पुलिस देर रात पूर्व प्रधान समेत बीस लोगों को पहले नामजद कर चुकी है। तीसरे दिन दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान ने भी तहरीर दी। जिसमे ग्राम प्रधान समेत छब्बीस को नाम जद किया है। इस नामजदगी में पड़ोसी गांव जियापुर के प्रधान का भी नाम शामिल है। अब तक वतिया कांड में 46 उपद्रवियों की नामजदगी हो चुकी है। फि लहाल गांव में तीसरे दिन भी दहशत का माहौल बना रहा। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post