बाजारशुकुल :नोटबंदी के एक दिन बाद ही बीओबी बाजारशुकुल शाखा में बैंक कर्मचारी मिर्जा उमर बेग द्वारा बिना की शर्त के नौ लाख रुपये की नई करेंसी की हेराफेरी करते हुए अपने चहेतों को दनादन दे दी गई। जब बैंक के लेनदेन का दैनिक लेखा-जोखा मिलान न खाया तो समूची शाखा के होश उड़ गए। जिसके बाद बात सामने आई। मामला आरएमओ कार्यालय पहुंचा तो आरएमओ कार्यालय से उसे निलंबित कर दिया गया व मामले की जांच के आदेश दिए गए। निलंबित कर्मी की मानें तो उसने जो कु छ भी किया वह शाखा प्रबंधक के इशारे पर ही किया। उसका कहना है कि जब भी कैश आता है उसे खुद शाखा प्रबंधक अपने पास रखते हैं। पूरे दिन लेन-देन के बाद जब कैश का मिलान होता है तब कैश कम होने पर वह उसी कैश से उसकी भरपाई करते आ रहे हैं। सरकारी नियमों को ताक पर रखकर की गई नई करेंसी की हेराफेरी की जड़े काफी दूर तक फैली है। इस संबंध में जब शाखा प्रबंधक जगदीश स्वरूप श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की गयी तो वह कुछ भी कहने से मना कर दिया |
Tags:
amethi