
जगदीशपुर-जगदीशपुर थाना के आदिलपुर निवासी शीतलादीन व राजकु मार के बीच जमीन के विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिसमें एक पक्ष से शीतलादीन उनकी पत्नी प्रवेश, राजकुमार व उनकी पत्नी फूलकली घायल हो गयी। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
Tags:
amethi