यहाँ रेप से बचने को लड़कियां खुद मांग रहीं मौत



सीरिया के अलेप्पो शहर में हालात बदतर हैं। देश की सरकार ने विद्रोहियों से इस शहर को अपने कब्जे में ले लिया है। ऐसे में, अब सरकार समर्थित सेना और विद्रोहियों के टॉर्चर से लोग घबराए हुए हैं।

यहां लड़कियां और महिलाएं रेप का शिकार होने से पहले अपने पिता और भाई से मौत मांग रही हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर नजर आ रहे ट्वीट हालात बताने के लिए काफी हैं। हालांकि, इस बीच रेड क्रॉस की टीम यहां फंसे लोगों को निकालने में भी लगी है। सीरिया के प्रमुख धार्मिक गुरु मुहम्मद अल-याकूबी ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें ईस्टर्न अलेप्पो में रह रहे लोगों के संदेश मिले हैं। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि सेना और विद्रोहियों के अत्याचारों से बचाने के लिए क्या वो अपनी बेटी की जान ले सकते हैं। उनकी लड़कियां सेना के जुल्मों का शिकार होने से पहले अपने पिता और भाई से मौत की भीख मांग रही हैं। सीरिया छोड़ चुके एक धर्म गुरु ने ट्वीट कर बताया कि अलेप्पो के एक और शख्स ने उनसे ऐसा ही सवाल पूछा। उन्होंने बताया, ''वह शख्स सीरिया सरकार की सेना के टॉर्चर को लेकर डरा हुआ था। बीवी और बहन सैनिकों की हवस का शिकार न बने, इसलिए वो उनकी जान लेना चाहता था।'' वहीं, सीरियन एक्टिविस्ट ने अलेप्पो की एक लड़की का मैसेज शेयर किया है, जो उसने सुसाइड से पहले शेयर किया। महिला ने आगे लिखा, ''मैं नहीं चाहती कि असद सरकार के लोग मेरा रेप करें, इसलिए मैं खुद अपनी जान ले रही हूं। एक्टिविस्ट और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के डर से एक ही दिन में 20 से ज्यादा महिलाएं अपनी जान दे चुकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post