
रिपोर्ट-समीर
जामों-जामों कस्बे में शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा ,कैनरा बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कैश न होने के कारण लोग आक्रोशित हो उठे |
कैश की किल्लत से जूझ रहे बैंक ग्राहकों का धैर्य उस समय टूट गया जब लाइन लगाने के बाद बैंककर्मियों ने बैंक में कैश न होने से भुगतान देने से ग्राहकों को मना कर दिया। ग्राहकों ने आक्रोश के चलते जगदीशपुर - गौरीगंज राजमार्ग जाम कर दिया। जिससे इस राजमार्ग पर आवागमन कई घंटे तक बाधित रहा |
सूचना मिलने पर पुलिस ने राजमार्ग पर जमा भीड़ को हटाया। तब जाकर राजमार्ग पर आवागमन दुरूस्त हो सका।
Tags:
amethi
