पुत्रियों की शादी के लिए शादी अनुदान की धनराशि बढ़ी-अमेठी

Amethi Live

गौरीगंज :समाजवादी पेंशन योजना व अनुसूचित जाति-जन जाति सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत चयनित लोगों को सहायता राशि मुहैया कराया जाता है। सरकार ने शादी अनुदान योजना को दस हजार से बढ़ाकर बीस हजार रुपये कर दिया है। इससे पहले यह सुविधा बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को ही मुहैया कराया जाता था। वर्ष 2016-17 में योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने, जन सामान्य में इसकी सहभागिता बढ़ाए जाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कैंप लगाकर लोगों को लाभ पहुंचाने का आदेश दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post