जयललिता- अपोलो के बाहर भारी भीड़, हज़ारों कर रहे हैं प्रार्थना

Image result for jaylalita
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को रविवार शाम को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल के वार्ड से आईसीयू में शिफ़्ट किया गया है.
जयललिता 22 सितंबर से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं.
चेन्नई के अपोलो अस्पताल के बाहर खासी भीड़ जमा है और सरकार ने अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
पूरी रात अपोलो अस्पताल के बाहर उनके दल अन्ना द्रमुक के कार्यकर्ताओं और उनके फ़ैन्स का जमावड़ा लगा रहा.



प्रशासन ने अफ़वाहों से लोगों को आगाह किया है और स्पष्ट किया है कि स्कूल, कॉलेज सोमवार को खुले हैं और इम्तहान सामान्य तरीके से होंगे.
तमिनाडु के गवर्नर का कार्यभार संभाल रहे सी विद्यासागर राव रात में ही अस्पताल पहुँचे. जयललिता के मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य भी रात में ही अस्पताल पहुँच गए थे.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी जयललिता के दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर दुख जताया है और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है.
जयललिता के ठीक होने के लिए हज़ारों लोग दुआ कर रहे हैं.
बीबीसी हिन्दी के रिपोर्ट के अनुसार अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने लिखा, "हमारे डॉक्टर माननीय मुख्यमंत्री की तबीयत का खास ध्यान रख रहे हैं. वे उनकी सेहत का ख्याल रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं."
अस्पताल के ट्विटर हैंडल से भी कहा गया कि मख्यमंत्री के ठीक होने के लिए दुआ करें.तमिनाडु के गवर्नर का कार्यभार संभाल रहे सी विद्यासागर राव रात में ही अस्पताल पहुँचे. जयललिता के मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य भी रात में ही अस्पताल पहुँच गए थे.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी जयललिता के दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर दुख जताया है और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है.
जयललिता के ठीक होने के लिए हज़ारों लोग दुआ कर रहे हैं.
अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने लिखा, "हमारे डॉक्टर माननीय मुख्यमंत्री की तबीयत का खास ध्यान रख रहे हैं. वे उनकी सेहत का ख्याल रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं."
अस्पताल के ट्विटर हैंडल से भी कहा गया कि मख्यमंत्री के ठीक होने के लिए दुआ करें.
कई राजनीतिक नेताओं, राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जानी-मानी हस्तियों ने जयललिता के जल्द सेहतमंद होने की कामना की है.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया , '' मुझे उम्मीद है कि जयललिता जल्दी ही बेहतर हो जाएंगी.''
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट किया है, ''मैं जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर काफ़ी चिंतित हूं. सभी उनके लिए प्रार्थना करें.''
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने लिखा,'' तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के ठीक होने और जल्दी इलाज की कामना करता हूं.''
डीएमके नेता करुणानिधि ने ट्वीट कर जयललिता के जल्द ठीक होने की दुआ की है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने ट्वीट में लिखा है, "तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में पता चला. महाराष्ट्र उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता है."

Post a Comment

Previous Post Next Post