थाने के दारोगा को मारी कुल्हाड़ी,सीएचसी में भर्ती-अमेठी

photo credit Jagran

तिलोई : एक बार फिर शिवरतनगंज थानाक्षेत्र का वतिया गांव बवाल को लेकर  सुर्खियों में आ  गया है । इस बार यहां राशन वितरण को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थक भिड़ गए। एक दूसरे पर पत्थरबाजी करते हुए धारदार हथियारों से हमला किया और  मौके पर पहुंची पुलिस को भी इनका शिकार होना पड़ा। थाने के एक दारोगा पर भी कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला हुआ। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके अलावा दोनों पक्ष से एक दर्जन ग्रामीण घायल हुए हैं। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post