कैश न मिलने पर उपभोक्ताओं ने बैंक में लगाया ताला-अमेठी

Image result for बैंक ऑफ बड़ौदा


अमेठी : सग्रामपुर बीओबी बैंक नोटबंदी के बाद से अभी तक लोगों को सरकार की ओर निर्धारित मानक के मुताबिक पैसा नहीं मिल सका है। इसी को लेकर उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को बैंक में ताला लगा दिया। 
लोगों का आरोप लगाया कि बैंक के कुछ कर्मचारी अपने निर्धारित लोगों को समुचित पैसा मुहैया करा रहे हैं।
जब कि उपभोक्ताओं को दो हजार से संतोष करना पड़ता है।वहीँ  आधे से अधिक उपभोक्ताओं को पैसे के अभाव में खाली हाथ घर  वापस लौटना पड़ता है। लोगों ने  आधे घटे तक ताला बंद कर कर्मचारियों के विरुद्ध नारेबाजी की। 

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि बैंक में काले धन को सफेद करने का सबसे बड़ा खेल अमेठी में ही खेल रहा है। हर रोज पैसे को बदलने के लिए बोली लग रही है। पचीस से तीस फ सद रकम लेकर पैसे को बदलने का खेल किया जा रहा है। शहर की तीन बैंकों में सबसे अधिक यह खेल किया जा रहा है। बैंक के कर्मचारियों को सुबह पुरानी नोट दे दी जाती है। शाम को कर्मचारी घर तक नई करेंसी पहुंचा रहे है। सूत्रों के मुताबिक तीन बैंकों के आधा दर्जन कर्मचारी इस खेल में शामिल हैं। वहीं लोगों की माग है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों की जाच कर कार्रवाई की जाय। बैंक में ताला बंद होने की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सीपी जैसल ने मौके पर आकर ताला खोलवाया। बैंक के अधिकारियों के मुताबिक पैसा बहुत कम मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post