मुसाफिरखाना: क्षेत्र के जमुवारी धान क्रय केंद्र पर अपना धान बेचने गये किसान को वहां पर मौजूद कर्मी द्वारा यह कहकर बैरंग वापस कर दिया कि साहब ने धान लेने से मना किया है। पीड़ित किसान के शिकायती प्रार्थना पत्र पर उपजिलाधिकारी अभय पाडे ने विपणन केंद्र के एसएमआई को मामले में तत्काल कार्यवाही का आदेश किया है। जागरण की ांरिपोर्ट के अनुसार कस्थुनी पूरब निवासी किसान इंद्रसेन सिंह अपना धान बेचने विपणन केंद्र जमुवारी पर मंगलवार गये थे। एसएएमआई मौके पर मौजूद नहीं थे। आफिस में मौजूद कर्मी ने कहा कि साहब ने धान लेने से मना किया है। किसान की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने एसएमआई को तत्काल धान तौल कराने का निर्देश दिया है।
Tags:
amethi