
गौरीगंज : उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अखिलेश कुमार द्विवेदी व यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता ने जिले के कमरौली, जगदीशपुर, इन्हौना, जायस, बहादुरपुर, मुसाफिरखाना, मुंशीगंज, अमेठी, रामगंज, भादर आदि मार्गो पर चेकिंग लगाकर वाहनों के अभिलेख की जांच की। एआरटीओ के चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के 14 लोग बाइक का संचालन करते मिले। जिसके चलते उनका चालान कर दिया गया। तो वहीं एआरटीओ व पीटीओ ने भारी वाहनों ओवरलोड ट्रक, डीसीएम, मैजिक, पिकप आदि के कागजात की जांच की। वाहनों के आरसी पेपर, परमिट, टैक्स, बीमा, प्रदूषण आदि अभिलेखों के जांच की गई। जिसमें दो दर्जन से अधिक वाहन चालक संपूर्ण कागजात नहीं दिखा पाए। जिसके चलते उनपर कार्रवाई करते हुए तीन लाख 5 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया है।
Tags:
amethi