सपा प्रत्याशी बदला गया,जगदीशपुर विधानसभा से विमलेश सरोज होगी प्रत्याशी -अमेठी

Amethi Live


जगदीशपुर : सपा ने जगदीशपुर सुरक्षित सीट से सपा उम्मीदवार रहे काबीना मंत्री अवधेश प्रसाद के पुत्र अजित प्रसाद का टिकट काटकर काग्रेस छोड़कर सपा का दामन थामने वाली जिला पंचायत सदस्य विमलेश सरोज को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में वह काग्रेस को टक्कर देगी।

वर्ष 2012 में काग्रेस पार्टी से पहला चुनाव जिला पंचायत सदस्य का लड़ा। जिसमे उनको 750 वोटो से हार मिली। फि र भी पार्टी के प्रति संघर्ष करती रही और 2015 में दोबारा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव वार्ड नंबर पाच से लड़ा और 6575 वोट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और काग्रेस से विधानसभा के लिए अपनी दावेदारी पेश की। लेकिन टिकट न मिलता देख उन्होंने सपा का दामन थाम लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post