रिसर्च में दावा : सेक्स करने से दूर भाग जाता है सिर का दर्द

तस्वीर केवल प्रस्तुतीकरण के लिए




नई दिल्ली।  माइग्रेन से परेशान लोग ही जानते हैं कि इसमें कितनी तकलीफ होती है। सिर का दर्द इतना परेशान करता है कि इंसान किसी काम में मन नहीं लगा पाता। अगर आप भी इस मर्ज के शिकार हैं, तो दवा खाने की जगह इस सिरदर्द के इलाज में आनंद खोज सकते हैं। आप कहेंगे कि सिरदर्द और आनंद, एकसाथ? जी हां, वैज्ञानिक शोधों की मानें तो सेक्स सिरर्दद की अचूक दवा है।

एनबीटी में छपी खबर के मुताबिक न्यूरोलॉजिस्ट्स का मानना है कि सेक्स करने से लोगों का सिरदर्द कम हो सकता है और कई बार तो पूरी तरह से खत्म भी हो जाता है। कुछ समय पहले जर्मनी के यूनिवर्सिटी ऑफ मुनेस्टर में न्यूरोलॉजिस्ट्स की एक टीम ने शोध के बाद बताया कि सिरदर्द होने पर सेक्स करना दवा खाने से कहीं ज्यादा असरदार हो सकता है।

माइग्रेन से तंग जिन लोगों पर शोध किया गया, उनमें से आधे लोगों को सेक्स करने पर राहत महसूस हुई। इतना ही नहीं, बल्कि हर 5 में से एक मरीज का सिरदर्द तो सेक्स करने के बाद पूरी तरह से गायब भी हो गया। 

शोधकर्ताओं ने पाया कि सेक्स करने से शरीर में एंडोरफिन रिलीज होती है। यह हमारे शरीर का प्राकृतिक पेनकिलर है। सेक्स करने पर शरीर के नर्वस सिस्टम में निकलने वाली एंडोरफिन के कारण सिरदर्द कम होता है और यहां तक कि पूरी तरह ठीक भी हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post