भारतीय मूल की जुड़वा बहनों ने यूएस में जीता साइंस कॉन्टेस्ट




नई दिल्ली।  भारतीय मूल की जुड़वा बहनों और एक अन्य किशोर ने अपने मेडिकल प्रोजेक्ट्स की बदौलत सालाना होने वाले सिमेन्स मैथ, सायेंस एंड टेक्नॉलजी कॉम्पिटिशन के तहत 1 लाख डॉलर की स्कॉलरशिप जीती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अध्या और श्रिया बीसम को स्किट्सफ्रीनिया नाम की बीमारी का दिमाग के स्कैन और मनोरोग मूल्यांकन के जरिए जल्दी पता लगाने वाले मॉडल के लिए यह प्राइज दिया गया है। ये बहनें टेक्सास में रहती हैं और ग्यारहवीं क्लास की स्टूडेंट हैं। वहीं एक अन्य भारतीय-अमेरिकी स्टूडेंट विनीत ने अकेले यह स्कॉलरशिप हासिल की है। विनीत को एक ऐसी बायोडिग्रेडेबल बैटरी तैयार करने के लिए यह प्राइज दिया गया है जिससे मेडिकल डिवाइस चल सकती हैं।


इनके अलावा भी तीन अन्य भारतीय मूल के छात्रों ने अलग कैटेगरी में प्राइज जीता वहीं दो अन्य को टीम प्राइज मिला। 

Post a Comment

Previous Post Next Post