तीन अधिकारियों को दिया प्रतिकूल प्रविष्टि-अमेठी


गौरीगंज :जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले उपकृषि निदेशक डा. अजय कृष्ण, उद्यान निरीक्षक लालचंद्र वर्मा व छोटेलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान किया है। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक अभियंता लघु सिचाई का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने लोहिया आवास के लिए चयनित लाभार्थियों के खातों में धनराशि की पहली किश्त जल्द भेजने का निर्देश देते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा है। उन्होंने अधूरे संपर्क मार्गो को माह के अंत तक पूरा कराने का निर्देश दिया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत बनवाए जा रहे शौचालयों की प्रगति संतोष जनक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाकर पूरा कराने का आदेश दिया है।
 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओमप्रकाश, जिला विकास अधिकारी ओमप्रकाश पांडे, परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी देवेंद्र कुमार मिश्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post