लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि नोटबंदी का फैसला अब भाजपा के लिए ही गले की हड्डी बन गया है।
उन्होंने कहा, यह जनहित के विरुद्घ लिया गया फैसला है और अब सरकार जनता का ध्यान बंटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि भाजपा ने परिवर्तन यात्रा में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक शामिल हुए, लेकिन ये यात्राएं आमजनता का ज्यादा ध्यान नहीं खींच सकी है। इन यात्रा में टिकटार्थी व भाड़े की लाई गई भीड़ ही मौजूद रही।
Tags:
uttar pradesh