शिवराज की सभा में आईं महिलाओं से छेड़छाड़




भोपाल। ह़ितग्राही सम्मेलन और प्रशिक्षण के नाम पर 2 घंटे में जनता के 50 करोड फूंक देने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा में प्रदेश भर से महिलाओं को अनिवार्य रूप से बुलाया गया था। महिलाओं ने सारी रात सफर किया और भोपाल पहुंची परंतु उनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। 

महिलाओं को ठीक उसी प्रकार अश्लील हरकतों का सामना करना पड़ा जैसे कि किसी मेले या भीड़ भरे सार्वजनिक स्थल पर करना पड़ता है। 

 भोपालसमाचार के अनुसार शिवपुरी निवासी एक महिला ने हिम्मत जुटाई और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर 2 बदमाश युवकों को अरेस्ट किया है। मामले की विवेचना कर रही एसआई मंजू मखोनिया ने बताया कि भोपाल से सम्मेलन होने के बाद वापस लौटते समय शिवपुरी की 42 वर्षीय महिला के साथ वहीं के युवक जिनमें आसिफ खान, मंगल, भगतगिरी ने छेड़छाड़ की। 

जब महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो शराब के नशे में युवकों ने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। शहर के राजमाता चौराह पर जब बस रुकी तो महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। तुरंत ही पुलिस ने पहुंचकर युवकों को गिरफ्तार करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post