
आगरा। डीजे पर पत्नी डांस कर रही थी और सिपाही पति गुस्से से आगबबूला हो रहा था। पत्नी का डांस करना इतना बुरा लगा कि पति ने उसे गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत गई।
मरने वाली महिला का नाम आशा है, जिसकी शादी कॉन्स्टेबल सुभाष से हुई थी। मामला बुधवार रात आगरा के मलपुरा इलाके का है जब आशा डीजे पर डांस कर रही थी और नाराज सुभाष ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी।
आशा की मौत के बाद सुभाष और उसके परिवार वालों ने चुपचाप लाश को ठिकाने लगा दिया। यहां तक कि पति ने पत्नी के मृत शरीर से गोली भी निकाल ली। जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो आरोपी के परिवार ने दावा किया कि आशा की मौत हार्ट अटैक से हुई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक, सबूत जुटाने के लिए फरेंसिंक टीम वारदात के मौके पर भेजी जाएगी।
Tags:
uttar pradesh