
लखनऊ। सीएम अखिलेश यादव के उम्मीदवारों वाली जारी की गई लिस्ट में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का नाम नहीं है।
अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से दावेदारी कर रही हैं। इससे पहले मुलायम द्वारा जारी की गई लिस्ट में अपर्णा का नाम था।
आपको बता दें कि अपर्णा यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की तारीफ करती रही हैं। अपर्णा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
कई बार उन्होंने खुले मंच से पीएम मोदी की तारिफ की थी और अपने स्टैंड पर कायम भी रहीं थीं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।
बीते दिनों जब परिवार में विवाद बढ़ा था तो ऐसी खबरें आईं थीं कि एक धड़ा अपर्णा को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करना चाहता है। उस समय अखिलेश गुट की ओर से यह आरोप भी लगाया गया था कि अपर्णा और मुलायम की पत्नी मीडिया को मैनेज करके ऐसी खबरें चला रहे हैं।
Tags:
uttar pradesh